{"_id":"5b4582d04f1c1b78468b5d3f","slug":"muradnagar-ganga-canal-is-heaven-for-predators-be-careful","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा हरिद्वार में जरा संभलकर नहाना, लुटेरे डुबाकर कर रहे हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा हरिद्वार में जरा संभलकर नहाना, लुटेरे डुबाकर कर रहे हत्या
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
छोटा हरिद्वार
मुरादनगर स्थित गंग नहर में नहाने के दौरान हुई नोएडा और गाजियाबाद के कई युवकों की मौत के मामले में लोनी विधायक का लिखा पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने गोताखोरों पर लोगों को डुबाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
साथ ही डीएम और एसएसपी से मामले की जांच कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि गोताखोरों के बीच हुई बात को किसी ने वायरल कर दिया है, जिसमें डुबाने की बात कही गई है। इस तरह की बात करते हुए किसी ने गोताखोरों को सुना था। यहां शव तलाशने के नाम पर गोताखोर लोगों से 25 से 50 हजार रुपये तक वसूलते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मुरादनगर में गंगनहर पर एक मंदिर बनाया गया है। वहां पर उस घाट को छोटा हरिद्वार का नाम दिया गया है। यहां गाजियाबाद और गौतमबुद्घनगर समेत आसपास के क्षेत्र से लोग स्नान करते हैं। लोगों का मानना है कि गंगा से ही गंगनहर निकली है। यह युवाओं को नहाने का पहले से पसंदीदा स्थान भी रहा है। मगर पिछले कुछ माह से वहां पर एक के बाद एक लोगों के डूबने की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के दर्जनों लोगों के यहां डूबने से मौत हो गई। जब नहर में डूबने वाले महिला-पुरुषों के शव मिले तो उनके शरीर से जेवरात गायब थे। लोनी क्षेत्र के कई युवक इसी तरह डूब कर जान गंवा चुके हैं। हाल ही में एक युवती भी जब नहाने गई तो उससे पानी के अंदर चेन लूट का प्रयास किया गया। इसके बाद उसे किसी ने पैर खींचकर डुबाने का प्रयास किया।
कई लोगों के साथ हो चुकी घटना
नोएडा के बरौला गांव निवासी तीन युवक 24 जून को गंगनहर में नहाने के लिए गए थे। उनमें से दो युवक डूब गए थे और सौरभ किसी तरह बच गया था। उसका कहना है कि उसे किसी ने नीचे पानी में खींचा, मगर वह किसी तरह बच गया। जबकि उसके दो साथी गंगनहर में ही डूब गए । उसने एक दोस्त की गर्दन से सोने की चेन भी गायब होने की बात कही है। इसी तरह की घटना हरियाणा के भी 3 युवक एक साथ डूबे थे और उनके साथ का युवक विरेंद्र जिसे नहर में डुबाने का प्रयास किया गया था, उसने भी इसी तरह की कहानी बताई थी।
लोनी और नोएडा क्षेत्र के कई जानकार युवक और महिलाएं गंगनहर में डूबे हैं। पहले तो सभी इसे सामान्य घटना मान रहे थे। मगर जेवरात लूटने, डूबे हुए लोगों के शव तलाश करने के एवज में मोटी रकम लेने की बात सामने आई तो संदेह हुआ। फिर उन लोगों से मिले, जिन्हें नहर में नहाते हुए डुबाने का प्रयास किया गया था। इसके बाद लगा कि गोताखोरों का एक गिरोह है, जो इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसकी जांच कराने के लिए डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि गंगनहर में नहाने से परहेज करें।- नंदकिशोर गुर्जर, लोनी विधायक