{"_id":"5f202ad3a99da62f7734d27c","slug":"muradnagar-ex-mla-contestant-and-sp-leader-dishant-tyagi-attacked-by-miscreants-crime-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मुरादनगर में सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बेटी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मुरादनगर में सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बेटी भी घायल
Tue, 28 Jul 2020 07:17 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव व विश्व त्यागी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिशांत त्यागी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को लग्जरी कार में सवार पांच छह लोगों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। दिशांत त्यागी ने किसी तरह अपने स्कूल में घुसकर जान बचाई।
बताया कि हमलावरों ने ईंट से उनपर पीछे से प्रहार किया था, जिसमें सपा नेता की बेटी अनमोल भी घायल हो गई। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
हमलावरों ने घटना को मोरटा शाहपुर मार्ग पर स्कूल के बाहर अंजाम दिया। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। दिशांत पूर्व में मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन