फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal officials will be in the field for two hours every morning; they will apply lime as soon as the garbage is cleared.

Delhi NCR News: सुबह दो घंटे फील्ड में रहेंगे निगम अधिकारी, कचरा उठते ही डालेंगे चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- सुबह 10 से 12 बजे तक फील्ड में रहेंगे वरिष्ठ अधिकारी, कचरा दिखते ही तत्काल उठान के निर्देश


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर अब निगम के वरिष्ठ अधिकारी सीधे फील्ड में निगरानी करेंगे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर सभी अतिरिक्त निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त रोजाना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान संबंधित टीमों को मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।

नगर निगम ने गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी है। जीवीपी से कचरा उठाने के बाद वहां चूना डालना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सफाई के बाद दोबारा उसी स्थान पर कचरा जमा न हो। इसके लिए जीवीपी की नियमित निगरानी की जाएगी। सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर सफाई, कचरा उठान और जीवीपी की स्थिति का जायजा लिया। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, सेक्टर-29 समेत प्रमुख क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यहां सीएंडडी वेस्ट, बागवानी कचरा या अन्य कूड़ा मिलने पर तत्काल उठान होगा। सफाई व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ाई जा रही है। सोमवार को शिवजी पार्क और वार्ड-35 में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया। निगमायुक्त ने कहा कि कचरा उठाने के साथ स्थल को दोबारा गंदा होने से रोकना भी निगम की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article