{"_id":"57dea0534f1c1b1a0aa823ef","slug":"municipal-help-desk-received-20-complaints-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्प डेस्क पर दो दिन में आई डेंगू और चिकनगुनिया के कई शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्प डेस्क पर दो दिन में आई डेंगू और चिकनगुनिया के कई शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
dengue
नगर निगम द्वारा एनआईटी मुख्यालय में शुरू की गई हेल्प डेस्क पर दो दिन में 20 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से ज्यादातर सीवरेज ब्लाक, पानी सप्लाई और चिकनगुनिया व डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
पहली शिकायत एनआईटी वार्ड नंबर-12 निवासी सचिन और एसजीएम नगर गली नंबर एक निवासी मनीष ने दर्ज कराई है। सचिन ने पानी की समस्या के बारे में अवगत कराया है तो मनीष ने सीवर लाइन ब्लॉक होने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जबकि बाबा सूरदास कॉलोनी निवासी जय प्रकाश ओझा, जनता कॉलोनी निवासी नरेश सिंह सलूजा, सूर्या कॉलोनी निवासी सौरव और चोपड़ा नर्सिंग होम एनआईटी निवासी राकेश सूद ने डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए तत्काल फॉगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
निगम सचिव भारत भूषण गोगिया का कहना है कि हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है, ताकि जल्द समस्या का समाधान हो सके।