{"_id":"55d575b115b8bcfa6e96a5a40b133d0f","slug":"municipal-corporation-will-collect-tax-door-to-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर-घर जाकर टैक्स वसूलेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर-घर जाकर टैक्स वसूलेगा नगर निगम
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Feb 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की तिथि बढ़ाये जाने के साथ ही नगर निगम ने अब घर-घर जाकर टैक्स वसूलने की योजना बनाई है। ताकि शत-प्रतिशत टैक्स वसूली सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
यही नहीं निगम ने प्रत्येक कर अधिकारियों को दो-दो करोड़ रुपये वसूलने का टारगेट भी दिया है। देरशाम कमिश्नर के साथ हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:कनॉट प्लेस में ऑफिस लेना हुआ अब सस्ता!
विज्ञापन
ज्ञात हो कि नगर निगम के रिकार्ड में करीब सवा दो लाख प्रॉपर्टी पंजीकृत है। पिछले दो साल में दर्जनभर बार प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की तिथि बढ़ने के बाद भी इनमें से करीब एक लाख लोगों ने ही अभी तक टैक्स जमा किया है।
15 फरवरी तक निगम के पास केवल 49 करोड़ रुपये ही टैक्स के रूप में जमा हो पाया। मंगलवार को राज्य सरकार ने टैक्स जमा करने की तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी। इसी के बाद निगम कमिश्नर विजय यादव ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की और टैक्स वसूली पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें:अब प्रॉपर्टी डीलर्स को भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन
कमिश्नर ने सभी कर अधिकारियों को दो-दो करोड़ रुपये टैक्स वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। क्षेत्रीय कर अधिकारी बलवीर पंवार ने बताया कि निगम के अधिकारी अब सेल्फ असेसमेंट फार्म लेकर बकायेदारों के घर जाएंगे और मौके पर ही फार्म भरकर टैक्स वसूल करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि सबसे पहले 50 हजार से अधिक बकायेदारों को टारगेट किया जाएगा। इसके बाद 20 हजार व 10 हजार रुपये के बकायेदारों से संपर्क किया जाएगा। टैक्स वसूली के लिए सभी सात क्षेत्रीय कर अधिकारियों को लगाया गया है। 28 फरवरी तक वसूली की प्रक्रिया चलेगी ताकि निगम की आय में बढ़ोत्तरी की जा सके।