फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal corporation health dept team puts corona positive poster outside negative mans house

लापरवाही: रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन घर के बाहर पोस्टर लगा दिया पॉजिटिव का, परिवारवाले हैरान

Sun, 05 Jul 2020 02:18 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Jul 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation health dept team puts corona positive poster outside negative mans house
घर के बाहर लगा कोरोना पॉजिटिव का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सेक्टर-14 के आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव अग्रवाल ने सेक्टर में कोरोना जांच के लिए शिविर लगवाया था। जांच के दौरान संजीव अग्रवाल की रिपोर्ट निगेटिव आ गई, लेकिन उनके अगले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी नगर निगम ने उनके घर के बाहर पॉजिटिव रिपोर्ट का चेतावनी पोस्टर लगा दिया। निगम की सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि चेतावनी बोर्ड में सात लोगों को पॉजिटिव लिख दिया, जबकि जांच उन्होंने अकेले करवाई थी। दूसरे व्यक्ति के घर के बाहर भी निगम ने तीन लोगों का पॉजिटिव बोर्ड लगाकर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-14 के लोगों की जांच के लिए दो जुलाई को कोरोना जांच शिविर लगवाया था। इसमें सबसे पहले उन्होंने ही अपनी जांच करवाई। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन उनके बाद जांच करवाने वाला व्यक्ति कोरोना की जांच में पॉजिटिव मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले दिन जब नगर निगम की टीम ने उनके घर के बाहर सात सदस्यों को पॉजिटिव लिखकर पोस्टर चिपका दिया, तो घर के सभी सदस्य हैरान रह गए। वहीं जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, निगम ने उसके घर के बाहर भी तीन सदस्यों को पॉजिटिव घोषित करते हुए पोस्टर लगा दिया। 


उन्होंने बताया कि शिविर में करीब 100 लोगों ने जांच करवाई थी, जिसमें एक ही व्यक्ति पॉलिटिव मिला था, लेकिन निगम ने पोस्टर लगाकर यहां दस लोगों को पॉजिटिव बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed