फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal bans on drinking tea.

नगर निगम ने चाय पीने पर लगाई रोक

Wed, 11 Feb 2015 01:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 11 Feb 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
Municipal bans on drinking tea.

गाजियाबाद नगर निगम में नामचीन कंपनी के दूध में गड़बड़ी मिलने के बाद चाय पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को चाय पीने के लिए नगर आयुक्त आफिस में कई लोगों की तबियत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने नाजिर को तत्काल दूध की आपूर्ति बंद कराकर ग्रीन टी शुरू कराने के आदेश दिए हैं।

नगर आयुक्त आॅफिस में चाय के लिए नामचीन कंपनी का पैक्ड दूध मंगवाया जाता है। दूध मंगवाने की जिम्मेदारी नाजिर की है। इस दूध की चाय पीने के बाद कई दिन से नगर आयुक्त आॅफिस के लोगों की तबियत खराब हो रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर आयुक्त ने इस दूध की गुणवत्ता पर और ध्यान दिया। शुरूआती जांच में पाया गया कि दूध में कुछ गड़बड़ है।

इससे बनी चाय पीने के बाद जी मिचलाने और चक्कर आने जैसी शिकायत सामने आ रही थीं। नगर आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि अब आॅफिस में किसी कंपनी के पैक्ड दूध का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजिर को ग्रीन टी की व्यवस्था कराने के आदेश दिए हैं। नाजिर नरेंद्र ने बताया कि अब पैक्ड दूध नहीं मंगाया जाएगा। अब ग्रीन टी शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed