{"_id":"5bb92f50867a554468075c54","slug":"mumbai-police-busted-job-racket-in-noida-6-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस ने नोएडा में किया जॉब रैकेट का भंडाफोड, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई पुलिस ने नोएडा में किया जॉब रैकेट का भंडाफोड, 6 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/ नोएडा
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने शनिवार को नौकरी दिलाने के नाम पर नोएडा में पूरे देश से युवाओं को बुलाकर ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुंबई पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-63 में छापा मारकर इस जॉब रैकेट से जुड़ी एक महिला समेत छह सदस्यों को अपनी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को कफ परेड पुलिस स्टेशन की टीम ने नोएडा के सेक्टर-63 में ऑल इंडिया नेटवर्किंग फैकल्टी आइकन नाम से चलाई जा रही एक कंपनी में छापा मारा था। इस छापे में पुलिस ने कंपनी के मालिक शशांक दुबे (28), देवर्षि शर्मा (24 वर्ष), विक्रांत गिरी (25), जयदीप शास्त्री (29), सोनल राणा (35) और मनोज तिवारी (32) को अपनी हिरासत में ले लिया और इन सभी को मुंबई ले आई। पुलिस ने कंपनी में चल रहे कथित कॉल सेंटर से 16 लैपटॉप, 4 हार्ड डिस्क, 16 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे करते थे युवाओं से ठगी
अधिकारी ने बताया कि तिवारी और राणा पहले कई नामी जॉब पोर्टलों में काम कर चुके हैं और उन्होंने इन पोर्टलों पर नौकरी के लिए संपर्क करने वाले पूरे देश के बेरोजगारों का एक डाटा बैंक चोरी किया हुआ था। यह डाटा उन्होंने शशांक दुबे को दिया था। दुबे अपनी कंपनी में चलाए जा रहे कॉल सेंटर से इन बेरोजगार युवाओं को फोन कराता था। आरोप है कि ये लोग इन युवाओं को जॉब कन्फर्मेशन लेटर भेजने के बदले विभिन्न बैंक खातों में एक प्रोसेसिंग फीस जमा कराने को कहते थे। बेरोजगार युवा नौकरी के लालच में पैसे जमा करा देते थे, जिसके बाद ये उन्हें फिर कभी फोन नहीं करते थे। ऐसी ही ठगी के शिकार हुए कुछ युवाओं ने मुंबई पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन