फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mumbai attack master mind Tahawwur Rana stay in Tihar jail high security cell

Tahawwur Rana: तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में रहेगा आतंकी, जानें और कौन है इस जेल में बंद जो बनेगा पड़ोसी

Thu, 10 Apr 2025 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 10:43 PM IST
सार

जेल सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल में रखने के आदेश होने के बाद ही यह तय होगा कि उसे किस जेल में रखा जाएगा। हालांकि वह जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रहेगा।

विज्ञापन
mumbai attack master mind Tahawwur Rana stay in Tihar jail high security cell
तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में रहेगा तहव्वुर राणा - फोटो : ani

विस्तार

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में रहेगा। हालांकि यह अभी तय नहीं हुआ है कि वह तिहाड़ जेल में रहेगा या फिर एनआईए के हिरासत में। लेकिन अमेरिका से दिल्ली लाए जाने के बाद उसे तिहाड़ में रखने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि अदालत के आदेश के बाद ही यह तय होगा। तिहाड़ जेल प्रशासन इसको लेकर सतर्क है।

विज्ञापन

पहले से कई आतंकी बंद 
जेल सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल में रखने के आदेश होने के बाद ही यह तय होगा कि उसे किस जेल में रखा जाएगा। हालांकि वह जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रहेगा। इसको लेकर सुरक्षा के तमाम उपाय कर लिए गए हैं। तिहाड़ में पहले से कई आतंकी और गैंगस्टर बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 पहले सिक्योरिटी ऑडिट करती है प्रशासन
जेल प्रशासन ऐसे मामले में किसी को रखने से पहले सिक्योरिटी ऑडिट करती है और फिर जेल का फैसला करता है। इसके लिए जेल में आने वाले का किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं है, इसकी अहम जांच होती है।

विज्ञापन

छोटा राजन इसी सेल में बंद 
सूत्रों का कहना है कि मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन तिहाड़ के जेल संख्या दो के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद है। माना जा रहा है कि तहव्वुर राणा को भी जेल नंबर दो के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाए। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन के पास अभी तहव्वुर राणा के जेल लाने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed