{"_id":"62b5f27c4d073c2fdf11557e","slug":"mulayam-singh-yadav-health-deteriorated-admitted-to-medanta-hospital-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav Admitted: फिर बिगड़ी सपा संरक्षक मुलायम सिंह की तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav Admitted: फिर बिगड़ी सपा संरक्षक मुलायम सिंह की तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती
Fri, 24 Jun 2022 10:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:52 PM IST
सार
मुलायम को प्रोस्टेट से संबंधित समस्या है, जिसके लिए उनको नियमित रूप से मेदांता आना होता है। इससे पहले 15 जून को भी रूटीन जांच के लिए मुलायम सिंह यादव को मेदांता लाया गया था।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव को इलाज के लिए बुधवार को मेदांता अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर नितिन सूद की देखरेख में उनका इलाज चला। सूत्रों के मुताबिक मुलायम को बुधवार दोपहर में मेदांता लाया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल में ब्लड प्रेशर, शुगर, सीबीसी समेत उनकी कुछ नियमित जांच कराई गई। लगभग 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद मुलायम को बृहस्पतिवार दोपहर में छुट्टी दे दी गई। स्थिति सामान्य होने के बाद सपा संरक्षक बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अस्पताल से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुलायम को प्रोस्टेट से संबंधित समस्या है, जिसके लिए उनको नियमित रूप से मेदांता आना होता है। इससे पहले 15 जून को भी रूटीन जांच के लिए मुलायम सिंह यादव को मेदांता लाया गया था।