{"_id":"61a9c824ae21ba230f6a9ffe","slug":"mukhyamantri-tirth-yatra-yojna-first-train-to-ayodhya-carrying-senior-citizens-depart-today-evening-kejriwal-to-bade-bye-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: आज शाम अयोध्या के लिए पहली ट्रेन होगी रवाना, केजरीवाल खुद स्टेशन जाकर बुजुर्गों को करेंगे विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: आज शाम अयोध्या के लिए पहली ट्रेन होगी रवाना, केजरीवाल खुद स्टेशन जाकर बुजुर्गों को करेंगे विदा
Fri, 03 Dec 2021 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने बताया है कि वह खुद जाकर बुजुर्गों को अयोध्या के लिए विदा करेंगे और उन्होंने यह नहीं सोचा था कि यह काम इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार शाम को पहली ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होगी। योजना के अनुसार दिल्ली के बुजुर्ग एक अटेंडेंट के साथ इस यात्रा पर जा सकेंगे। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'आज शाम 7.00 बजे हमारे दिल्ली के बुजुर्गों को श्री रामचंद्र जी के दर्शन कराने पहली ट्रेन अयोध्या जी के लिए रवाना होगी। उन्हें रवाना करने मैं भी स्टेशन जाऊंगा। अयोध्या जी से लौटने के बाद मेरी इच्छा थी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन करवाऊं। इतनी जल्दी ये संभव हो जाएगा, सोचा ना था।'
विज्ञापन