फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mukhtar Abbas Naqvi gets threatening call from Dubai after peshawar school attack

मोदी के मंत्री को आया फोन, BJP में क्या कर रहे हो?

Fri, 19 Dec 2014 03:35 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi gets threatening call from Dubai after peshawar school attack

पेशावर हमले के बाद लगातार दिल्ली पर आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली पुलिस व आईबी को भी मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। लेकिन इसी बीच केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी को दुबई से आई कॉल ने खलबली मचा दी है।

विज्ञापन


नकवी को दुबई से आई एक फोन कॉल में जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद भाई (डॉन) बताया है। अंग्रेजी अखबार मेल टुडे में छपी खबर के मुताबिक नकवी को बीते 16 दिसंबर को यह फोन कॉल आई थी, जिसके संबंध में उन्होंने गृह मंत्रालय व केंद्रीय जांच एजेंसियों को एक चिट्ठी भी लिखी थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक आतंकवादी संगठन के मुखिया का फोन था। जिसकी पुलिस कॉल डिटेल भी निकाल ली है। एक पुलिसिया सूत्र के मुताबिक पुलिस ने मुख्तार और आतंकवादी की बातचीत की रिकॉर्डिंग कर एक सीडी भी तैयार की है, जिसे जांच के लिए सौंप दिया गया है और आवाज को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'तुम मुसलमान होकर भाजपा में क्या कर रहे हो'

Mukhtar Abbas Naqvi gets threatening call from Dubai after peshawar school attack

मामले में गृह मंत्री के अधिकारी ने बताया कि दुबई से आई कॉल में मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा छोड़ने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई।

अधिकारी के मुताबिक दुबई के एक भाई ने नकवी को उनके मोबाइल पर स्काइप अकाउंट के जरिए कॉल किया था। नकवी पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस साल फरवरी में उन्हें हफीज सईद के खिलाफ बोलने के लिए जान से मारने की धमकी थी।

गौरतलब है कि नकवी भाजपा के गिने-चुने मुस्लिम चेहरों में एक हैं। वर्तमान वह अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री हैं। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रचार के दौरान इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जमकर बोला था। नकवी के मुताबिक यह उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है, ताकि वह आईएस के खिलाफ कोई कदम न उठाएं।

तिहाड़ से आतंकियों को छुड़ाने की कोशिश होगी!

Mukhtar Abbas Naqvi gets threatening call from Dubai after peshawar school attack

केंद्रीय मंत्री को धमकी भरी कॉल के अलावा तिहाड़ जेल में भी आतंकवादी हमले की साजिश रची जा रही है। इस आशंका के तहत तिहाड़ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए तिहाड़ जेल में बंद खूंखार आतंकवादियों को उनके साथी छुड़ाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए वे जेल पर हमला कर सकते हैं। इसके मद्देनजर की जेल ही नहीं, उसके आसपास के इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

यही नहीं, पाकिस्तान में पेशवर के हमले के बाद दिल्ली में भी गड़बड़ी फैलाने की धमकी लगातार मिल रही हैं। इसके चलते दिल्ली सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed