फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mukherji nagar auto driver son father duo beaten police send report to home ministry

ऑटो चालक पिता-पुत्र की पिटाई का मामलाः दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

Tue, 18 Jun 2019 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jun 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
mukherji nagar auto driver son father duo beaten police send report to home ministry
पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को पीटा - फोटो : अमर उजाला

मुखर्जी नगर इलाके में ग्रामीण सेवा चालक से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। अब देखना होगा कि गृह मंत्रालय इस पर क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन



गौरतलब है कि मुखर्जी नगर इलाके में रविवार रात पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) और ऑटो में टक्कर हो गई। इस पर ऑटो चालक व पुलिसकर्मियों में कहासुनी होने लगी। ऑटो चालक ने एएसआई पर तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक व बेटे की बीच सड़क पर डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया, रात करीब नौ बजे मुखर्जी नगर में दोनों वाहनों में टक्कर हुई। ऑटो चालक सर्वजीत ने कुछ जानकारों को बुला लिया और हंगामा करने लगा।

पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने एएसआई योगराज पर तलवार से हमला कर दिया। जबकि उसके नाबालिग बेटे ने एक पुलिसकर्मी के पैर पर ऑटो चढ़ा दिया। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सर्वजीत और उसके बेटे की पिटाई कर दी।

बाद में उन्हें थाने ले जाया गया, लेकिन ऑटो चालक के साथी भी वहां पहुंच गए। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed