फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mukherjee Nagar coaching center caught fire

Mukherjee Nagar Fire: कोचिंग सेंटर में लगी आग की आंच यूपी, बिहार, राजस्थान तक पहुंची, चिंतित हुए अभिभावक

Fri, 16 Jun 2023 07:48 AM IST
विजय पुंडीर राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Jun 2023 07:48 AM IST
सार

आग लगने की घटना के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आशंका जताई कि घटना में दम घुटने से कुछ छात्रों की मौत हुई है और पुलिस इस तथ्य को छिपाने में जुटी है।

विज्ञापन
Mukherjee Nagar coaching center caught fire
जान बचाने को खिड़की से कूदते छात्र-छात्राएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे नीचे उतर रहे छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वीडियो देखकर अन्य कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे बच्चों को लेकर अभिभावक चिंतित हो गए। लोगों में कोचिंग संस्थान व प्रशासन को लेकर रोष बढ़ गया है। इस घटना के बाद कई अभिभावकों ने बच्चों को वापस भी बुलाना शुरू कर दिया है। ज्यादातर कोचिंग संस्थानों में यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा व उत्तराखंड के छात्र सिविल सेवा, एसएससी, बैंकिंग की परीक्षा की तैयार करते हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र से मिली जानकारी
महाराष्ट्र निवासी विकास ने बताया कि मैं इंद्रा विकास कॉलोनी में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा हूं। घटना के समय कोचिंग जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान मां का फोन किया। मां ने आग लगने के बारे में बताया और कहा कि इमारत में कई बच्चे फंस गए हैं। मां को अपनी सलामती की बात कहकर मैं तुरंत कोचिंग सेंटर के पास पहुंचा।
विज्ञापन


दाखिले से परिजनों ने किया तौबा
राजस्थान, बिहार और हरियाणा से परिजन बृहस्पतिवार को बच्चों को लेकर डमी कक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें लेकर मुखर्जी नगर आए थे। बीकानेर निवासी शख्स पत्नी और बेटी के साथ मुखर्जी नगर आए थे। उन्होंने बताया कि बेटी एसएससी की कोचिंग करना चाहती है। वह डमी कक्षा में हिस्सा लेने और कोचिंग से संबंधित पूछताछ करने आए थे। उनके सामने जिस तरह से घटना हुई है, उससे सबक लेकर वे बेटी को वापस लेकर जा रहे हैं। अपने शहर के आस पास ही उसे कोचिंग दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ छात्रों की मौत की आशंका जताते हुए हंगामा
आग लगने की घटना के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आशंका जताई कि घटना में दम घुटने से कुछ छात्रों की मौत हुई है और पुलिस इस तथ्य को छिपाने में जुटी है। हालांकि, छात्रों को पुलिस ने कई बार खदेड़कर वहां से भगाने की कोशिश की, लेकिन छात्र घटनास्थल पर जमे रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी मंजिलों की तलाशी ली गई, वहां पर कोई भी हताहत नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed