इतिहास रचने जा रहा मफलरमैन ट्विटर से गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट ट्विटर पर में धूम मचा रहा मफलरमैन (#MufflerMan) अचानक गायब हो गया। समर्थकों की माने तो मफलरमैन एक बड़ा इतिहास रचने जा रहा था, लेकिन मफलरमैन को साजिशन ट्विटर से हटा दिया गया।
दरअसल, फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक हॉलीवुड फिल्म दि इनसेप्शन (#Inception) ट्विटर पर सबसे अधिक दिनों तक ट्रेंड करने वाला हैशटैग था। यह हैशटैग 39 दिनों तक टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ था। क्रिकेट विश्वकप 2011 का हैशटैग वर्ल्डकप (#WorldCup) 21 दिनों तक टॉप पर रहा था। लंबी अवधि तक टॉप पर रहे ट्रेंड्स में ये दूसरे नंबर पर है।
समर्थकों की मानें मफलरमैन दि इनसेप्शन का रिकॉर्ड तोड़ने वाला था लेकिन विरोधी पार्टियों ने इसे साजिशन ट्विटर से हटवा दिया। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में जमकर हंड़कंप मचा हुआ है। मफलरमैन व आप समर्थक मुद्दे पर जमकर ट्वीट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते 20 नवबंर से सोशल मीडिया ट्विटर पर मफलरमैन टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। बीबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो हैशटैग 'मफलरमैन' 28 दिसंबर तक 2,50,000 बार इस्तेमाल किया जा चुका था।
सुपरमैन-स्पाइडरमैन से आगे निकल चुका था मफलरमैन
सोशल साइट ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में मफलरमैन रिटर्न्स ने बड़ी-बड़ी हस्तियों को टक्कर दे रहा था। सोमवार को टॉप ट्रेंडिंग से अचानक गायब होने से पहले वह न केवल भारत का सबसे लोकप्रिय ट्रेंड बन चुका था बल्कि अंग्रेजी फिल्मों के हीरो सुपरमैन, स्पाइडरमैन, हीमैन आदि को पीछे छोड़ चुका था।
आप को बता दें कि मफलरमैन रिटर्न्स दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने अपने नेता अरविंद केजरीवाल का प्रचार था। इनके समर्थन में इनके समर्थक सोशल मीडिया पर प्रचार जमकर चर्चा कर रहे थे और इस हैशटैग को ट्रेंड करा रहे थे।
इसमें केजरीवाल के समर्थक चुनाव प्रचार को नाटकीय और दिलचस्प बनाने के लिए फिल्मों के पोस्टर, कार्टून और संशोधित तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे। जबकि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के समर्थक इसी हैशटैग का इस्तेमाल केजरीवाल की आलोचना के लिए कर रहे थे।
केजरीवाल का मफलर ही क्यों बना निशाना
असल में दिल्ली में अपने 49 दिनों के अपने कार्यकाल के दौरान ज्यादातर सार्वजनिक स्थलों पर वह अपना जाना-पहचाना मफलर भी पहने रहे। यहां तक कि इस्तीफे के बाद भी उन्होंने मफलर का साथ पकड़े रहा।
चूंकि एक बार फिर दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और फिर से सर्दियों का मौसम है, इसी के मद्देनजर ट्विटर पर मफलरमैन को ट्रेंड कराया जा रहा था।
'आप' की सोशल मीडिया टीम का प्रबंधन देख रहे अंकित लाल ने ट्वीट कर कहा, 'मफलरमैन हैशटैग पूरी तरह स्वेच्छा से चलाया जा रहा है। लेकिन अब इस पर लोगों की नजर लग रही है।'