{"_id":"f00701148c1a1a5451c361afd1b72c72","slug":"msg-camp-followers-organically-on-putting-trailer-on-youtube-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एमएसजी’ को यू ट्यूब पर डालने पर डेरा भक्तों का बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एमएसजी’ को यू ट्यूब पर डालने पर डेरा भक्तों का बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 09 Feb 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैसेंजर ऑफ गॉड फिल्म के ट्रेलर में एडिटिंग कर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने उसे यू ट्यूब पर डाल दिया था, जिसका डेरा भक्तों ने जमकर विरोध किया। सैकड़ों भक्तों ने उस इंजीनियर की गिरफ्तारी को लेकर सेक्टर-39 थाने का घेराव कर दिया। भारी तादात में भक्तों को देखकर पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए और उन्हें अंतत: इंजीनियर को हिरासत में लेना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों डेरा भक्तों ने सेक्टर-39 थाने पर आ धमके। डेरा भक्तों का आरोप था कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की आने वाली फिल्म एमएसजी के ट्रेलर में एडिटिंग कर के कुछ आपत्तिजनक अंश सेक्टर-22 निवासी एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने यू ट्यूब पर डाल दिया था।
विज्ञापन
इंजीनियर से वह अंश हटाने को डेरा भक्तों ने कहा था, मगर वह उसे नहीं हटा रहा था। इसी को लेकर रविवार को भक्त थाने पहुंच गए और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। दो घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद आखिरकार सेक्टर-39 पुलिस उसे थाने ले आई और उससे पूछताछ की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि इंजीनियर ने अपने कृत्य के लिए लिखित माफी मांग ली और और यू ट्यूब से विवादित अंश को भी हटा लिया। उसके बाद डेरा समर्थकों ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन