फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mr India won title and Gym operator Vikas Kaushik shot by criminals in Khurja of Bulandshahr

मिस्टर इंडिया का खिताब पा चुके जिम संचालक को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Mon, 04 Feb 2019 10:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा (बुलंदशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Mr India won title and Gym operator Vikas Kaushik shot by criminals in Khurja of Bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर
बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का खिताब पाने वाले जिम संचालक पर बुलंदशहर जिले के खुर्जा में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर घायल कर दिया। घटना रविवार देर रात कॉलेज रोड स्थित एक जिम के अंदर की है। 
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के भाग रहे बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। गंभीर हालत में संचालक को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन निवासी विकास कौशिक पुत्र मोहनलाल वर्ष 2018 में बिहार के गया में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। कॉलेज रोड पर वह जिम चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात वह अपना जिम बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान दो लोग जिम में घुस गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि छह राउंड गोलियां चलाई गईं। 

जिसमें उनके चेहरे, पीठ और सीना समेत अन्य अंगों पर चार गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास कौशिक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्रलोक कॉलोनी निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ पूसा और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच हो रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी 
-अरविंद कुमार, कोतवाली प्रभारी खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed