फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP VK Singh one phone call saved a family life in Africa

बीजेपी सांसद के एक फोन ने अफ्रीका में बचाई परिवार की जान, लोगों ने जताया आभार

Wed, 29 Aug 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 29 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
MP VK Singh one phone call saved a family life in Africa
MP VK Singh
अफ्रीका में जाकर बसे कविनगर के एक परिवार के लिए सांसद वीके सिंह संकट मोचन बनकर सामने आए। अफ्रीका में रेस्टोरेंट व्यवसायी सुनील साहनी का दो बच्चों सहित 26 अगस्त को अपहरण हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए विदेश राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह से संपर्क किया। वीके सिंह द्वारा अफ्रीका स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया। हरकत में आए भारतीय दूतावास व स्थानीय पुलिस की मदद से परिवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पीड़ित परिवार से सांसद वीके सिंह का शुक्रिया अदा किया। कविनगर के क्षेत्र का रहने वाला परिवार कई साल पहले अफ्रीका में जाकर बस गया था। उनका अफ्रीका में एक रेस्टोरेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय असामाजिक तत्वों ने रेस्टोरेंट पर कब्जा करने के उद्देश्य से परिवार के मुखिया व रेस्टोरेंट मालिका सुनील साहनी व उनके दो बच्चों का अपहरण कर लिया। फिर सुनील साहनी की पत्नी ने सांसद वीके सिंह के गाजियाबाद स्थित स्टाफ सदस्य शिवम गहलोत से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर मदद मांगी।
 

पीड़ित परिवार से खत लिखकर कहा थैंक्यू

26 अगस्त की रात में ही शिवम गहलोत ने सांसद वीके सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने फौरन अफ्रीका में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क कर साहनी की पत्नी का पता व मोबाइल नंबर दिया। फिर दूतावास अधिकारियों ने साहनी की पत्नी से संपर्क कर स्थानीय पुलिस की मदद से साहनी व उनके दोनों बच्चों को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया। 

साहनी परिवार के अपहरण और उन्हें छुड़ाने का घटनाक्रम सात से 8 घंटा चला। सकुशल लौटे परिवार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सांसद वीके सिंह को खत लिखकर उनकी तारीफ करने के साथ थैंक्यू बोला है। 

पत्र में लिखा कि वह जीवन भर आभारी रहेंगे। साहनी परिवार ने बताया कि घटना के बाद उनकी ओर से भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन सांसद वीके सिंह का फोन जाने के बाद दूतावास अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed