Delhi: सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र, केजरीवाल की जासूसी का लगाया आरोप
सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सादे कपड़ों में 24 घंटे मुख्यमंत्री आवास की निगरानी कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। दोनों सांसदों ने पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस के 'स्पेशल सेल' का इस्तेमाल सीएम अरविंद केजरीवाल की जासूसी के लिए किया जा रहा है।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सादे कपड़ों में सीएम आवास पर आने- जाने वाली गाड़ियों को रोककर पूछताछ कर रही है। 24 घंटे सादे कपड़ों में मुख्यमंत्री आवास की निगरानी की जा रही है। पूछे जाने पर उनकी तरफ से कहा जाता है कि वो स्पेशल सेल से हैं और इनको ऊपर से किसी स्पेशल टास्क पर लगाया गया है।