दिल्ली में दोबारा खूनी गुस्सा, सांसद के बेटे की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के हौजखास थाना इलाके में पार्किंग विवाद में सांसद के बेट और उसके भतीजे को पीटने का मामला सामने आया है। भतीजे का कंधा उतर गया है, जबकि सांसद के बेटे को काफी चोटें आई हैं।
सांसद के बेटे ने आरोपियों को स्कूटी हटाने के लिए कहा था। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जहांनाबाद से डॉ. अरूण कुमार सांसद है।
उनका बेटा रितुराज अपनी मौसी के लड़के रिसभराज के साथ के-28 साउथ एक्स भाग-दो में रहता है। रितुराज लॉ की पढ़ाई कर रहा है। रविवार रात करीब दस बजे ये दोनों सांसद के साउथ एवेन्यू स्थित घर से साउथ स्थित घर कार से आए थे।
इस बात पर हुई लड़ाई
उनके घर के सामने पड़ोस में रहने वाले मनोहरलाल बत्रा की स्कूटी खड़ी थी। रितुराज ने कई बार स्कूटी को हटाने के लिए बोला। कई बार बोलने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने स्कूटी नहीं हटाई।
इस बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोपी मनोहरलाल, राजकुमार नागपाल और रमेश कुमार बत्रा ने रितुराज व रिसभराज की जमकर पिटाई कर दी। दोनों को एम्स ले जाया गया। रिसभराज का कंधा उतर गया और रितुराज को काफी चोटें आई हैं।
मामला सांसद के बेटे से जुड़ा था अत: दक्षिण जिला पुलिस भी हरकत में आ गई। हौजखास थाना पुलिस ने मारपीट करने, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्जकर तीनों आरोपी मनोहरलाल बत्रा, रमेश कुमार बत्रा और राजकुमार नागपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोहरलाल पेशे से बिल्डर है।
गौरतलब है कि मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट पर रविवार रात ही बाइक टच हो जाने पर कार सवारों ने बाइक सवार स्क्रैप डीलर की पीट-पीट कर हत्या कर दी।