फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Rao indrajeet singh given 60 lac to gurgaon railway station

साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन को मिले 60 लाख

Sat, 28 Feb 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 28 Feb 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
MP Rao indrajeet singh given 60 lac to gurgaon railway station

रेल बजट से गुड़गांव को दूर रखने के चलते केंद्रीय योजना एवं रक्षा राज्यमंत्री तथा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने अपने संसदीय कोष से इसकी दशा सुधारने की पहल की है। उन्हाेंने गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर जनसुविधाएं दुरुस्त करने के लिए 60 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि आने वाले वर्षों में लोकसभा क्षेत्र के अन्य रेलवे स्टेशनों पर जनसुविधाएं देने के लिए सांसद निधि से राशि जारी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली-रेवाडी रेलवे रूट के विद्युतीकरण का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


गुड़गांव रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने के लिए आने वाले दिनों में रेल बजट की घोषणा के अनुरूप वाई फाई से जोड़ने, जिले की तीन मानव सहित क्रॉसिंग पर ऑडियो वार्निंग सिस्टम लगाने की योजना है। जबकि गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन व पटौदी रेलवे स्टेशन पर भी आने वाले वर्षों में वाई फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि गुड़गांव रेलवे स्टेेशन पर जनसुविधाओं के तहत स्टेनलेस स्टील की 20 बेंच, आरसीसी की 30 बेंच, 10 स्मॉल प्लेटफॉर्म सेल्टर स्टेलनेस स्टील व 50 स्टील डस्टबीन की सुविधा देने के लिए  उत्तर रेलवे को सांसद निधि से 60 लाख रुपये जारी किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु के रेवाड़ी दौरे के दौरान उन्होंने दैनिक यात्री संगठनों व लोकसभा क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों व नई पैेसेंजर ट्रेनों के संबंध में उन्हें अवगत करवा दिया था। आने वाले दिनों में उन पर काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed