फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP pappu yadav got the death threat, complaint 

बाहुबली सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी

Mon, 26 Nov 2018 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Nov 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
MP pappu yadav got the death threat, complaint 
पप्पू यादव - फोटो : SELF

बिहार के मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी (लो) के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने दो माह के भीतर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


अज्ञात नंबर से आई कॉल के बाद उनकी निजी सचिव की ओर से तिलक मार्ग थाने में इस संबंध में लिखित में शिकायत दे दी गई है। देर रात को पुलिस उनकी शिकायत पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में पप्पू यादव के निजी सचिव शादिक आलम ने बताया कि रविवार तो 8. 43 पर पप्पू यादव के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोपी ने धमकाते हुए पप्पू यादव को दो माह के भीतर मारने की धमकी दी। घटना के बाद फौरन मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद लिखित में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जिस नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। उसके आधार पर छानबीन कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इंटरनेट कॉलिंग नंबर से पप्पू यादव को धमकी दी गई। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed