{"_id":"661152ad9011720a8806af6a","slug":"moving-car-suddenly-caught-fire-in-greater-noida-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: चलती कार में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान; दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: चलती कार में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान; दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Sat, 06 Apr 2024 07:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:18 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो लोगों ने बाहर कूद कर किसी तरह खुद को बचाया।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट में शनिवार दोपहर को स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो लोगों ने बाहर कूद कर किसी तरह खुद को बचाया। आग बहुत भीषण थी, इसमें कार पूरी तरह जल गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास से दोपहर करीब 1.10 बजे हुंडई वरना कार (डीजल) गुजर रही थी। यह कार गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की ओर आ रही थी। इसमें अचानक आग लग गई। कार में दो लोग सवार थे, जो तुरंत ही कूदकर बाहर आ गए। देखते ही देखते कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर सर्विस की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन