गर्भवती बेटी के घर का ताला खुलवाया तो हैरान रह गई मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में पति द्वारा गर्भवती पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर पति की तलाश शुरू कर दी है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरती (25) अपने पति नन्हे के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 20 में रहती थी। उत्तराखंड से कुछ ही दिन पहले नन्हे परिवार के साथ यहां रहने आया था।
आरती नन्हे की दूसरी पत्नी थी और करीब चार महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। आरती की मां तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 28 में रहती है।
पता हीं नहीं चला उसकी हत्या हो गई
वह कई दिन से बेटी के घर पर आ रही थी लेकिन घर के बाहर ताला लगा देखकर लौट जाती थी। शुक्रवार सुबह उसने ताला खुलवाकर देखा तो आरती का शव कमरे में पड़ा था।
शव इतनी बुरी तरह सड़ गल चुका था कि देखने में ये पता नहीं लग रहा कि उसकी हत्या कैसे की गई। आरती की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से लगता है कि नन्हे शराब पीता था और नशे में झगड़ा करता था। पैसे नहीं देने पर वह मारपीट करता था।