फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother-son duo used to do wrong things police caught both of them know the whole matter

दिल्ली: मां-बेटे की जोड़ी करती थी यह गलत काम, पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, जानें पूरा मामला

Sat, 05 Mar 2022 08:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 05 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि जिले के नारकोटिक्स सेल और स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि मां-बेटे की जोड़ी गांजा तस्करी करने में जुटी है। पुलिस ने मदीना मस्जिद, गांधी नगर पुश्ता रोड के पास दोनों को दबोच लिया। इनके पास से दो बैग में करीब 31 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।  

विज्ञापन
Mother-son duo used to do wrong things police caught both of them know the whole matter
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में शाहदरा जिला पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेला दिल्ली निवासी गुड्डी (47) और इसके बेटे मोहम्मद शाहिद (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से 31 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजा तस्करी कर दिल्ली लाए थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को मामले में गुड्डी के सगे भाई असगर अली की भी तलाश है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


नारकोटिक्स और स्पेशल स्टाफ को मिली थी सूचना
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि जिले के नारकोटिक्स सेल और स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि मां-बेटे की जोड़ी गांजा तस्करी करने में जुटी है। दोनों पुश्ता रोड, गांधी नगर के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विकास कुमार व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। इस बीच शुक्रवार को मदीना मस्जिद, गांधी नगर पुश्ता रोड के पास से पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इनके पास से दो बैग में करीब 31 किलोग्राम गांजा बरामद  हुआ। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से छह हजार रुपये किलो के हिसाब से खरीदा गांजा
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि ट्रेन में छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर दिल्ली आए हैं। गांजा गुड्डी के भाई असगर के एक जानकार से लिया गया था। दिल्ली में किसी अन्य को इसे सौंपना था। गांजा लेने के समय इनके साथ असगर भी था। हर एक ट्रिप के लिए असगर दोनों को पांच-पांच हजार रुपये देता था। छत्तीसगढ़ से छह हजार रुपये किलो गांजा खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कभी बस या ट्रेन तो कभी दूसरे वाहनों से गांजा लेकर दिल्ली आते थे। बरामद गांजा लेकर तीनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन उतरे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आगे यह किसको दिया जाना था। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed