फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother son duo held for assaulting policemen in rajouri garden Delhi

दिल्ली : राजौरी गॉर्डन इलाके में मां-बेटे ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला, गिरफ्तार 

Mon, 16 Mar 2020 05:38 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 16 Mar 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Mother son duo held for assaulting policemen in rajouri garden Delhi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के राजौरी गॉर्डन में सोमवार को एक महिला, उनके बेटे और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला और उनके बेटे पर आरोप है कि उन्होंने दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और खुद को चोट पहुंचाकर पुलिस पर मारने का झूठा आरोप लगाया। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मोबिना खातून उनका बेटा मो. सुलेमान (21) और माखन सिंह (26) के रूप में हुई है। सभी आरोपी रघुबीर नगर के रहने वाले हैं। शनिवार को जब दो पुलिसकर्मी रघुबीर नगर इलाके में गश्त पर थे तो उन्होंने माखन सिंह को संदिग्ध व्यक्ति के साथ खड़े देखा।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने पूछताछ करने की कोशिश की तो संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सुलेमान के रूप में हुई। इस दौरान सुलेमान ने पुलिसकर्मी पर ब्लेड से हमला कर दिया, इसमें उसके हाथ पर भी चोट आ गई। जब दूसरे पुलिसकर्मी ने सुलेमान को काबू करने की कोशिश की तो सुलेमान के साथी माखन सिंह ने उनपर भी हमला कर दिया। इतने में मोबिना खातून भी मौके पर पहुंचीं और एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ कर मौके से फरार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने सिंह और सुलेमान पर काबू पा लिया। इसी बीच पुलिस पर आरोप लगाने की मंशा से सुलेमान ने खुद का सिर ब्लेड से काट लिया, जिससे उसके सिर पर चोट आई और खून बहने लगा।    


हालांकि एक पुलिसकर्मी ने सुलेमान से ब्लेड छीन लिया और राजौरी गॉर्डन पुलिस स्टेशन को सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed