फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother's one thing changed thousand life.

मां की एक बात से बदल गई एक हजार जिंदगी

Fri, 08 May 2015 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 08 May 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mother's one thing changed thousand life.

अपने घर में सबसे छोटे सुंदर सेहरावत करियर को लेकर चिंतित रहते थे। लेकिन मां की एक बात सुनकर अपने करियर की चिंता छोड़ दूसरे का करियर बनाने में जुट गए और आज हजारों बच्चों की जिंदगी में शिक्षा का दीप जला रहे हैं।

विज्ञापन


मां ने कहा, अपने लिए तो सब जीते हैं, बेटा तुम दूसरों के लिए कुछ करो। मां की बात बेटे सुंदर के दिल में ऐसी जा बैठी कि उन्होंने 2003 में अपनी मां इंद्रावती के नाम से एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना की और फिर शीतला विद्यापीठ।
विज्ञापन


सुंदर बताते हैं कि वे लोग पांच बहन और दो भाई हैं। पिताजी इंजीनियर स्टोर डिपो में पैकर्स के छोटे से ओहदे पर थे। घर के हालात भी अच्छे नहीं रहते थे। जिससे सभी बहनें किसी तरह मैट्रिक पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'तुम दूसरों के लिए कुछ करो'

Mother's one thing changed thousand life.

घर में सबसे छोटा होने के कारण सभी ने मेरे ऊपर ध्यान दिया, लेकिन हर बार आर्थिक तंगी आड़े आती। बकौल सुंदर की मां खेतों में काम करती थी। सुंदर का कहना है कि उन्होंने स्नातक किया और उसके बाद महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से बीएड की।

यहीं से नौकरी की जद्दोजहद शुरू हुई। लेकिन मां ने दूसरों के जीवन में उजियारा करने का सबक दिया। पिताजी जब सेवानिवृत्त हुए, तो ग्रेच्युटी के पैसे मिले। जिससे मैं अपना काम शुरू करना चाहता था।

लेकिन रिटायरमेंट के बाद पिताजी को भी लगता था कि बेटा कहीं डुबा न दे। मां ने मेरे ऊपर भरोसा दिखाया। पिताजी को भी समझाया और किसी तरह राजी हुए। इसके बाद पहले एजुकेशन सोसाइटी और फिर विद्यापीठ की नींव रखी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध इस विद्यापीठ में एक हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed