{"_id":"5f18643d069c9304b275d53a","slug":"mother-of-a-4-years-old-girl-saved-her-daughter-from-kidnappers-in-delhi-shakarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटी को बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं से भिड़ गई मां, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बेटी को बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं से भिड़ गई मां, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Wed, 22 Jul 2020 09:46 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को अपहरणकर्ताओं से बचाती मां
- फोटो : ani
राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में अपहरण के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार साल की मासूम का अपहरण करने आए दो अपराधियों के दुस्साहस के आगे एक मां का साहस देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को शकरपुर इलाके में दो आरोपी मोटरसाइकिल से एक चार वर्षीय बच्ची का अपहरण करने आए थे। उन्होंने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और भागने को तैयार ही थे कि बच्ची की मां बिना डरे उनसे भिड़ गई।
विज्ञापन
मां ने बच्ची को बचाने के लिए मोटरसाइकिल की पीछे की सीट पर बैठे आरोपी को ऐसा धक्का मारा कि वह नीचे गिर गया। इसी बीच उसके हाथ से मां ने मासूम को छुड़ा लिया और मदद के लिए चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
एक आरोपी वहां से भागने की कोशिश में लगा रहा जबकि दूसरा मोटरसाइकिल को उठाने में लगा हुआ था। जबतक आसपास के लोग आते तबतक दोनों भाग निकले।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक बच्ची का चाचा लगता है। उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, एक असली नंबर प्लेट और एक .315 बोर की कारतूस बरामद की गई है।
#WATCH: Mother of a 4-yr-old girl saved her daughter from kidnappers in Shakarpur area on July 21. Two persons including uncle of the child arrested. A motorcycle with fake number plate, one loaded country-made pistol, .315 bore cartridge&original number plate were seized. #Delhi pic.twitter.com/nG6R14pUnp
— ANI (@ANI) July 22, 2020