फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother of 5 children raped by Troopers.

फौजी ने किया 5 बच्चों की मां का बलात्कार

Sat, 20 Dec 2014 07:46 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
Mother of 5 children raped by Troopers.

गुड़गांव के तावड़ू में सेना से छुट्टी पर घर आए फौजी ने अपने पैतृक गांव सालाका में पड़ोस में रहने वाली विवाहिता के घर में घुसकर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद से फौजी फरार है।

विज्ञापन


पीड़िता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कलमबंद कराया गया है। बलात्कार का आरोपी 8 बच्चों का पिता है। जबकि दुष्कर्म की शिकार महिला पांच बच्चों की मां है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी लिखित में सेना को दे दी है। साथ ही आग्रह किया गया है कि डयूटी पर आने पर इसकी सूचना तुरंत दी जाए ताकि बगौड़ा चल रहा फौजी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 30 वर्षीय पीड़िता के पड़ोस में सेना से छुट्टी लेकर फौजी घर आया हुआ है। मौका देखकर वह घर में घुस आया। उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रही तावडू़ थाना की लेडी पुलिस आईओ मंजू ने बताया कि महिला की आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही हे।

शादी का झांसा देकर पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म

Mother of 5 children raped by Troopers.

वहीं दूसरी ओर गुड़गांव में ही बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना पुलिस ने दो दुष्कर्म के मामले दर्ज किए हैं। अशोक विहार फेस दो में रहने वाली विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

दूसरी ओर किराए पर रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप है। अशोक विहार फेस दो में रहने वाली महिला ने अपने पड़ोसी राकेश पर तीन माह पहले घर में घुस कर दुष्कर्म करने का आरेप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसे इस बात के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके डर से वो अभी तक चुप थी। लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दे दी।

शादी का झांसा देकर किराएदार ने किया 3 साल तक दुष्कर्म

Mother of 5 children raped by Troopers.

इसके अलावा मूल रुप से मेरठ बागपत की रहने वाली 21 वर्षीया महिला ने उद्योग विहार थाना पुलिस को शिकायत दी कि डूंडाहेड़ा गांव में किराए पर रहने वाले एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला की नांगलोई दिल्ली में एक युवक से उस समय शादी कर दी गई थी जब उसकी उम्र मात्र 14 वर्ष की थी। शादी के बाद ये लड़की अपने माता.पिता के पास मिलने डूंडाहेड़ा आती रहती थी।

कुछ समय पश्चात इसकी मुलाकात डूंडहेडा में ही किराए पर रहने वाले छपरा निवासी सुरजीत नामक युवक से हो गई जो गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम लगाने का काम करता था।

आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने पति को छोड़कर अपने साथ रहने के लिए व शादी करने की बात कही थी। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ अनबन कर सुरजीत के साथ रहना शुरू कर दिया। लेकिन सुरजीत पिछले सप्ताह अपने पिता के साथ अचानक कही गायब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed