फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother in law allegedly sexuall harsment daughter-in-law

सास ने सामूहिक दुष्कर्म करा बहू को पिलाया जहर, विरोध करने पर ससुर को बेरहमी से पीटा

Sat, 11 May 2019 08:09 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 May 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
mother in law allegedly sexuall harsment daughter-in-law
सांकेतिक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सास ने दो लड़कों को बुलाकर उनसे रुपये लिए और सामूहिक दुष्कर्म कराया। महिला के मुताबिक, विरोध करने पर सास और पति ने ससुर को पीटा और उसे जबरन जहर पिला दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला केवल वेश्यावृत्ति कराने की कोशिश और जहर पिलाने का दर्ज है। तहरीर में दुष्कर्म की बात नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी युवती की शादी 12 मई 2018 को ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि विवाह के दौरान बताया गया था कि युवक की मां नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह के चार माह बाद युवक की मां अचानक घर में आकर रहने लगी, लेकिन उसके बारे में किसी ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। आरोप है कि इसके बाद विवाहिता का उत्पीड़न शुरू हो गया। 

इस कारण छह माह वह मायके में रही। दो माह पहले ससुराल वाले अच्छे व्यवहार का वादा कर महिला को घर ले आए। आरोप है कि पांच दिन पहले महिला की सास ने दो लड़कों को बुलाकर महिला से दुष्कर्म कराया। 

इसका विरोध महिला के ससुर ने किया तो आरोपी सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर उससे मारपीट की। महिला के विरोध करने पर पति व सास ने उसे जबरन जहर पिला दिया। 

सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने महिला को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पिता का कहना है कि पीड़िता ने पुलिस को दुष्कर्म के बयान दे दिए हैं। 

मामले में वेश्यावृति कराने की कोशिश और जहर पिलाने का केस दर्ज किया गया है। दुष्कर्म की बात तहरीर में नहीं लिखी गई थी। पीड़ित पक्ष दुष्कर्म का आरोप लगा रहा है तो कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- अनिता चौहान, ईकोटेक-3 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed