फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother feeding centers and stalls for the differently abled will be built at 100 bus bases in Up

उत्तर प्रदेश के 100 बस अड्डों पर बनेंगे मदर फीडिंग सेंटर और दिव्यांगों के लिए स्टॉल

Sat, 01 Feb 2020 03:08 AM IST
संजीव कुमार झा संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Feb 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Mother feeding centers and stalls for the differently abled will be built at 100 bus bases in Up
सांकेतिक तस्वीर

हवाई अड्डों की तरह रोडवेज के 100 बस अड्डों पर मदर फीडिंग सेंटर और दिव्यांगों के लिए स्टॉल बनाए जाएंगे। शुक्रवार को प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने ये बाते कहीं। वह कासना में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम डिपो की नई पांच बसों को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। ये बसें परी चौक से दनकौर, ककोड़, ग्रेनो-दादरी, नोएडा से झुप्पा व छातंगा खुर्द रूट पर चलेंगी। उन्होंने कहा कि बस अड्डों पर बने शौचालयों की हालत में सुधार किया जाएगा। 

विज्ञापन


परिवहन राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के ऐसे गांवों को बस से जोड़ने की कोशिश करने की बात कही थी जहां बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसी के तहत गांवों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोडवेज की सेवा प्रदेश की सबसे बड़ी परिवहन सेवा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में निगम की साढ़े बारह हजार बसें चल रही है। जिनमें एक दिन में करीब 17 लाख लोग यात्रा करते हैं। इसमें ओर सुधार का प्रयास किया जा रहा है। 

परिवहन निगम के 100 बस अड्डों पर मदर फिडिंग सेंटर खोले जाएंगे। हवाई अड्डों की तरह इन बस अड्डों पर दो रूम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 100 बस अड्डों पर दिव्यांगों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए दुकानें बनाकर दी जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के दिव्यांग विभाग के अधिकारी से सूची लेकर 50 फीसदी स्टॉल महिला दिव्यांगों और शेष 50 फीसदी पुरुष दिव्यांगों को दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि निगम के बस अड्डों पर शौचालयों की हालत में सुधार करने का काम किया जाएगा।


इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, संभागीय परिवहन आयुक्त संजय माथुर, आरआर सोनी, वी के सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार  समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed