{"_id":"5f15f69fbcec58781e74624c","slug":"mother-did-not-pay-money-for-drugs-son-killed-in-ambedkar-nagar-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के लिए मां ने नहीं दिए पैसे, बेटे ने चाकू से 15 वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स के लिए मां ने नहीं दिए पैसे, बेटे ने चाकू से 15 वार कर उतारा मौत के घाट
Tue, 21 Jul 2020 01:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
हत्यारा बेटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर के मदनगीर में एक युवक ने सोमवार सुबह पैसे नहीं देने पर 15 बार चाकू से वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ड्रग्स लेने का आदी है और मां ने ड्रग्स लेने से मना किया था। इससे तैश में आकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी तांत्रिक विद्या सीखकर आया था और उसका पहला प्रयोग मां पर ही कर दिया। अंबेडकर नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, अंजली (41) बेटे सागर (22) के साथ अंबेडकर नगर में किराये पर रहती थी। वह पांच-छह महीने पहले यहां रहने आई थी। पति से झगड़ा होने के बाद वह अलग रहती थी, हालांकि बाद में पति की मौत हो गई थी। सागर डीजे का काम करता था। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया था। वह ड्रग्स लेने व शराब पीने का आदी है। नशे के लिए वह मां से पैसे मांगता था। रविवार रात वह नशे में घर आया था। इस पर मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। मकान मालिक ने झगड़ा शांत करवा दिया था, लेकिन सोमवार सुबह दोनों में पैसों को लेकर फिर झगड़ा हो गया। अंजलि ने पैसे देने से मना किया, तो सागर ने चाकू से 15 बार ताबड़तोड़ वार किए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंजलि को एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी घर में ही सीढ़ियों के पीछे छिप गया था। अंबेडकर नगर थानाध्यक्ष दिनेश मोंगा की देखरेख में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सागर के शरीर से खून टपक रहा था
आरोपी ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके शरीर से थाने जाते हुए भी खून टपक रहा था। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कमरे के अंदर अंजलि लहुलूहान पड़ी थी। कमरे में चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। पुलिस वाले मान रहे है कि आरोपी ने तांत्रिक विद्या के चलते मां की हत्या की है।