{"_id":"62fb5b68f8f07405b25eb052","slug":"mother-dairy-or-amul-increases-milk-prices-by-rs-2-litre-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर: आम लोगों पर महंगाई की एक और मार, अब दूध के दामों में 2 रुपये का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर: आम लोगों पर महंगाई की एक और मार, अब दूध के दामों में 2 रुपये का उछाल
Tue, 16 Aug 2022 02:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Aug 2022 02:25 PM IST
सार
मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है। जिसके बाद लोगों को दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। नई कीमतें कल यानी 17 अगस्त से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
दूध के दामों में इजाफा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है मदर डेयरी बुधवार से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। वहीं दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने भी दाम बढ़ाने का एलान किया है। दिल्ली एनसीआर में लोगों को अब दूध दो रुपये लीटर महंगा मिलेगा।
विज्ञापन
Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation, marketer of milk&milk products under the brand name Amul, increases milk prices by Rs 2/litre in Ahmedabad & Saurashtra of Gujarat, Delhi NCR, WB, Mumbai &all other markets where Amul is marketing its fresh milk effective from 17 Aug pic.twitter.com/8e0yEbc5xq
— ANI (@ANI) August 16, 2022
विज्ञापन
कल से महंगा मिलेगा दूध
देश में दूध सप्लाई करने वाली कंपनी मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है। जिसके बाद लोगों को दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। नई कीमतें कल यानी 17 अगस्त से लागू हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य जगहों पर अब दूध महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन