फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother cut of veins of hand and then daughter committed suicide by hanging herself

यूपी: कर्ज में डूबी मां-बेटी ने बनाया ऐसा प्लान, देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 26 Feb 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 26 Feb 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Mother cut of veins of hand and then daughter committed suicide by hanging herself
मां-बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटी कर्ज में डूबी थी। फिर उन्होंने ऐसा प्लान बनाया, जिसने भी देखा उसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए उन्होंने क्या किया।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। कर्ज लेकर बहुमंजिला इमारत में रहने का सपना एक परिवार के लिए काल बन गया। कर्ज का बोझ इतना बढ़ा कि मूलरूप रूप से चंडीगढ़ निवासी विनीता ने बेटी मेहल (10) के साथ जान देने की योजना बनाई। 

बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने ब्लेड से हाथों की नसें काट लीं। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनीता रावत (35) ने दो साल पूर्व एनएच-24 स्थित महागुनपुरम सोसायटी के नर्मदा टावर की 19वीं मंजिल पर (फ्लैट नंबर 1981) बुक किया था।
विज्ञापन

Mother cut of veins of hand and then daughter committed suicide by hanging herself
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विनीता ने तीन माह पहले ही पति विक्रम सिंह और बेटी के साथ गृह प्रवेश किया। फ्लैट लोन लेकर खरीदा था, जिसकी करीब 20 हजार रुपये ईएमआई थी। विक्रम सिंह विनीता का दूसरा पति है। 

दोनों की पांच साल पहले नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी के दौरान मुलाकात हुई। विनीता ने पहले से शादीशुदा विक्रम सिंह से विवाह कर लिया।

दोनों की नौकरी छूट गई थी। विक्रम ड्राइविंग करके केवल परिवार का खर्च व फ्लैट का मेंटिनेंस खर्च निकाल पर रहा था। 

Mother cut of veins of hand and then daughter committed suicide by hanging herself
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि शनिवार को विनीता ने बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए पति से 10 हजार रुपये मांगे थे, जिसे देने से उसने इंकार कर दिया। इससे भी नाराज और निराश होकर रविवार सुबह विनीता ने हाथों की नसें काट लीं। 

बेटी ने घबराकर फंदा लगा जान दे दी। एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed