फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother and son stabbed to death in Jahangirpuri delhi

दिल्ली में अपराधः जहांगीरपुरी में मां और बेटे की चाकू मारकर हत्या

Wed, 22 Jan 2020 07:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
Mother and son stabbed to death in Jahangirpuri delhi
पूजा और हर्ष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरपुरी इलाके में महिला और उसके 12 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है हत्या तीन से चार दिन पहले की गई है। मंगलवार सुबह मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक जताया है। पुलिस प्रेम प्रसंग व अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त पूजा (36) व उसके बेटे हर्षित उर्फ हर्ष (12) के रूप में हुई है। पूजा अपने बेटे के साथ जहांगीपुरी में अपने मकान रहती थी। दो साल पहले तपेदिक रोग की वजह से उसके पति का देहांत हो गया था। मंगलवार सुबह पूजा के घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली। दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे में घुसी तो देखा कि फर्श पर खून से लथपथ पूजा की अर्द्धनग्न लाश पड़ी है। उसकी पीठ पर चाकू के जख्म थे। घर में खून फैला था, जिससे लगता है कि हमले के दौरान महिला ने आरोपी के साथ हाथापाई की होगी। पुलिस ने दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो बिस्तर पर हर्षित का शव पड़ा मिला। उसके गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि पति की मौत के बाद से मां-बेटे यहीं रहते थे। डेढ़ साल पहले पूजा ने निजी कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी। मायके वाले उसकी आर्थिक मदद कर रहे थे। उसके मायके वाले घर से दो गली छोड़कर रहते हैं।

परिवार वालों से शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस ने किसी परिचित पर ही वारदात को अंजाम देने का शक जाहिर किया है। हालांकि परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी की बात से इंकार किया है। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान रखकर मामले की जांच में जुटी है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा हत्या का वक्त

पुलिस अधिकारियों का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के वक्त का खुलासा हो जाएगा। उसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे से यह पता लगा पाएगी कि उस वक्त पूजा के घर में कौन-कौन आया था। जिस मकान में घटना हुई है उसके आसपास करीब नौ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जो पुलिस के लिए अहम हैं। पुलिस ने कैमरों के तीन चार दिन के फुटेज को कब्जे में कर रही है। हालांकि शुरुआती दिनों के फुटेज में पूजा के परिवार वाले और परिवार के कुछ जानकार को घर में आते हुए देखा गया है। इस संबंध में पुलिस पड़ताल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का वक्त का खुलासा होने पर उनके लिए आरोपी तक पहुंचना आसान हो जाएगा। 

चार दिन पहले आई थी पूजा की मां 
पूछताछ में पता चला कि पूजा के मायके वाले भी उसके घर के पास ही रहते हैं। चार दिन पहले पूजा की मां उसके घर आई थी। कुछ घंटे बातचीत करने के बाद वह शाम को चली गई थी। 

पहचान छुपाने के लिए बेटे की हत्या करने का शक
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी विवाद की वजह से हमलावर ने पूजा की हत्या कर दी होगी। लेकिन आशंका है कि पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने पूजा के बेटे की भी हत्या की है। क्योंकि मां-बेटे के शव अलग अलग कमरे में मिले हैं और ऐसा लगता है कि बेटे की हत्या सुप्तावस्था में की गई है। घर में आरोपी की फ्रेंडली इंट्री हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी दरवाजा पर ताला लगाकर फरार हो गया। 

पड़ोसी घटना से हैं हतप्रभ 
पूजा के पड़ोस में रहने वाले भी हतप्रभ हैं और उन्हें घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि दो लोगों की हत्या कर दी गई लेकिन उन लोगों ने एक चीख भी नहीं सुनी। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि देर रात वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed