{"_id":"67605646820dce91e704ee09","slug":"mother-and-son-died-in-collision-between-two-bikes-in-hapur-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, शादी से लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, शादी से लौट रहे थे सभी
Mon, 16 Dec 2024 10:03 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:03 PM IST
सार
हापुड़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मां-बेटे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार किठौर निवासी शबनम (45) और उनके बेटे फैज उर्फ भूरा (17) की मौत हो गई। वहीं, मृतका के पति का गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ के कस्बा किठौर निवासी वाहिद मेरठ में किराये की दुकान लेकर बढ़ई का काम करते हैं। वाहिद रविवार को अपनी पत्नी शबनम और बेटे फैज के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में अपने बड़े भाई अब्दुल सलाम के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। तीनों रविवार की रात बाइक पर सवार होकर किठौर लौट रहे थे। मेरठ रोड पर गांव नानपुर के निकट अचानक सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में वाहिद नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन
नकी बाइक सामने से आ रही नईम निवासी गांव कालंद, सरधना मेरठ की बाइक से टकरा गई। जोरदार भिडंत में वाहिद, शबनम, फैज और नईम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शबनम और फैज की मौत हो गई। वहीं, चिकित्सकों ने वाहिद को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
वाहिद तीन बच्चों के पिता थे, जिनमें बेटा जैद, बेटी शबनम और सबसे छोटा फैज उर्फ थे। हादसे में शबनम और फैज की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।