फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Most swine flu patients were found in Delhi

दिल्ली के लोग कोरोना से पहले स्वाइन फ्लू से करें बचाव, 7 दिन के भीतर 74 लोगों में मिला संक्रमण

Thu, 05 Mar 2020 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Mar 2020 10:25 PM IST
सार

- दिल्ली के लोग कोरोना से पहले करें स्वाइन फ्लू से सुरक्षा
- 7 दिन में 74 लोगों में मिला स्वाइन फ्लू, अब तक 226 केस मिले
- 16 से 23 फरवरी के बीच दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए मरीज

विज्ञापन
Most swine flu patients were found in Delhi
स्वाइन फ्लू - फोटो : self

विस्तार

दिल्ली में कोरोना से ज्यादा स्वाइन फ्लू लोगों को बीमार कर रहा है। स्वाइन फ्लू से बीमार पड़ रहे लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एक सप्ताह में 74 लोग फ्लू ग्रस्त मिले हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। ये मरीज 16 से 23 फरवरी के बीच मिले हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक स्वाइन फ्लू को लेकर फरवरी की शुरुआत में ही अस्पतालों को अलर्ट कर दिया था। विभाग के कहना है कि बीते कुछ महीने से दिल्ली में चीन व अन्य देशों से आने वालों की जांच का सिलसिला जारी है। कई मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें कोरोना वायरस की आशंका के चलते भर्ती किया था लेकिन जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें एच1एन1 वार्ड में इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल एक जनवरी से लेकर 23 फरवरी तक स्वाइन फ्लू के 226 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 74 मामले ऐसे हैं जो 16 से 23 फरवरी के बीच अस्पतालों में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार कोरोना संक्रमण और स्वाइन फ्लू के लक्षणों में काफी समानताएं हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। नाक से पानी बहना या नाक बंद हो जाना, सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द, थकान, ठंड लगना, पेटदर्द,कभी-कभी दस्त, उल्टी आना इत्यादि लक्षण मरीजों में मिल रहे हैं। इससे बचने के लिए खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज से दूर रहें। आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं व हाथों को साबुन जया सैनिटाइजर से साफ करें।
 

शीर्ष राज्य : यहां सबसे ज्यादा फैला स्वाइन फ्लू

राज्य           मरीज       मौत
दिल्ली          226         --
तेलंगना        199        02
तमिलनाडू    181         01
कर्नाटक       189         --
उत्तर प्रदेश    64          08

 

देश में सबसे ज्यादा फ्लू मरीजों की मौत यूपी में

रिपोर्ट के अनुसार इस साल दिल्ली में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीज मिल रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश में फ्लू ग्रस्त मरीजों की सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। 23 फरवरी तक देश में स्वाइन फ्लू से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें सर्वाधिक आठ मरीजों की मौत उत्तर प्रदेश में हो चुकी हैं। देश में अब तक 1132 फ्लू ग्रस्त मरीज दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed