फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Most active patient in Delhi after Maharashtra and Kerala

महाराष्ट्र और केरल के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज

Wed, 18 Nov 2020 02:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Most active patient in Delhi after Maharashtra and Kerala
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच चुकी है। इस लिहाज से देश में महाराष्ट्र और केरल के बाद सबसे ज्यादा एक्टिव मामले अब दिल्ली में हैं। यह आंकड़ा एक महीने से लगातार बढ़ता जा रहा है। सक्रिय मरीजों के मामले में दिल्ली14 वें स्थान पर खिसक गई थी, जो अब तीसरे पर आ गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 85363 सक्रिय मरीज हैं। इसके बाद केरल में 71046 और दिल्ली में 40128 मरीज हैं। लिहाजा, दिल्ली तीसरे स्थान पर है। यहां एक माह में ही 18 हजार सक्रिय मरीज बढ़ गए हैं। इससे पहले अगस्त के पहले सप्ताह में 10 हजार से भी कम मामले बचे थे। तब दिल्ली 14 वें स्थान पर खिसक गई थी।
विज्ञापन


आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा मामले
दिल्ली में आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। यहां करीब दो करोड़ की आबादी पर ही 40,128 हजार से ज्यादा मरीज हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 13 करोड़ की आबादी पर करीब 86 हजार, केरल में 4 करोड़ की आबादी पर 71,046 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रही स्थिति
तारीख सक्रिय मरीज
16 अक्तूबर 22814
20    23922
24   26467
28    29378
02 नवंबर     33308
6   39722
10   41385
14 44456
16   40128

(नोट- सभी आंकड़े 16 नवंबर तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed