फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mosquitoes dont come near this friendship band.

इस फ्रेंडशिप बैंड से दूर भागते हैं मच्छर!

Sat, 27 Sep 2014 04:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 27 Sep 2014 04:10 AM IST
विज्ञापन
mosquitoes dont come near this friendship band.

बाजार में फ्रेंडशिप बैंड तो कई तरह के हैं लेकिन एक ऐसा बैंड भी है जो मच्छरों को भगाने का दावा करता है। शहर की ज्यादातर दवा की दुकानों पर यह उपलब्ध है। दुकानदारों की मानें तो मच्छर भगाने के लिए इस बैंड को युवा और बच्चे फैशन के तौर पर काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ समय पहले ही बाजार में कई कंपनियों ने मॉस्किटो रिपलेंट बैंड उतारे हैं। कंपनियों का दावा है कि इससे मच्छर पास नहीं आते हैं। कंपनियों के मुताबिक बैंड में सिट्रोनिला ऑयल है, जो कि जहरीला नहीं होता और इसकी खुशबू कीड़ों को शरीर से दूर रखती है।
विज्ञापन


यह हैंड बैंड कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। इस एक बैंड की कीमत करीब 400 रुपये है। कंपनियां ऑनलाइन खरीदारी के जरिए बैंड पर डिस्काउंट के अलावा कई ऑफर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप खन्ना बताते हैं कि कई दुकानों पर रोजाना 12 से 15 बैंड बिक जाते हैं। यही वजह है कि दुकानदार इन्हें रखना पसंद कर रहे हैं।


दवा लेने के लिए आने वाले लोग इन आकर्षक बैंड को देखकर इनकी जानकारी प्राप्त करते हैं और इन्हें खरीद लेते हैं। कई युवा तो इस बैंड को दोस्ती के तौर पर अपने दोस्त को पहना देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed