फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mosque desecrated in Okhla.

ओखला में दिखी त्रिलोकपुरी की झलक

Fri, 07 Nov 2014 12:36 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
Mosque desecrated in Okhla.

दिल्ली में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। शहर पर चुनावी बुखार चढ़ने लगा है। हालांकि शहर के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं।

विज्ञापन


त्रिलोकपुरी में दिवाली की देर रात शुरु हुआ तनाव अभी पूरी तरह खतम होता इससे पहले ही दिल्ली के दूसरे इलाके में भी  वैसा ही तनाव फैलाने की कोशिश की गई जिसे समय रहते ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात ये है कि जिस ढंग से त्रिलोकपुरी में तनाव फैला ठीक उसी तरीके से ओखला में भी तनाव फैलाने की कोशिश की गई।

असल में ओखला के मदनपुर खादर इलाके में स्थित मस्जिद में कुछ उत्पाती तत्वों ने गंदगी फैला दी जिसे बुधवार की सुबह देखा गया। मस्जिद से कुछ दूरी पर ही माता की चौकी भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसे ही हालात त्रिलोकुपरी में सामने आए थे। आरोप है कि  कुछ लोगों ने मस्जिद के पास बने माता की चौकी पर गंदगी फैलाने की कोशिश की जिसके बाद दंगा भड़क गया।

आप नेता ने की शिकायत

Mosque desecrated in Okhla.

हालांकि ‌ओखला इलाके में पुलिस ने तत्परता दिखाई और मामले को ज्यादा उग्र नहीं होने दिया। पुलिस का कहना है कि ओखला में सबकुछ ठीक है।

हालांकि उन्हें इस मामले की जानकारी आम आदमी पार्टी के एक नेता इरफानउल्ला खान ने दी। शिकायत में कहा गया कि यह इलाका बेहद संवेदनशील है और इस इलाके की छानबीन होनी चाहिए साथ ही इस मामले की गंभीरता से जांच भी की जानी च‌ाहिए।

बता दें कि ओखला में तनाव फैलने का कारण में मदनपुर खादर के जे जे कॉलोनी के डी ब्लॉक में बने गौसिया मस्जिद रही जहां सुबह की नमाज के समय लोगों ने मस्जिद में कुछ आपत्तिजनक चीजें फैली हुई देखी।

पुलिस ने की त्वरित कार्यवाई

Mosque desecrated in Okhla.

मस्जिद के संचालन में लगे एक शख्स ने बताया कि हमने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाई करते हुए जल्दी ही उस जगह की सफाई करा दी।

हालांकि आम आदमी पार्टी के नेता अमानउल्ला खान द्वारा पुलिस को की गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ अनजान लोग लगातार इस इलाके में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को जो कुछ हुआ वह इसी की एक कड़ी है।

आप नेता ने मामले की जांच करने और संदिग्‍धों को तुरंत हिरासत में लेने की मांग भी की। जबकि इसी इलाके में कांग्रेस विधायक मोहम्मद आसिफ ने कहा कि इस तरह की कार्यवाई से तनाव बढ़ सकता है।
साभार: इंडियन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed