{"_id":"28898b7411038fa4a34e689f83e72828","slug":"morning-walk-out-on-wife-with-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग मॉर्निंग वॉक पर निकले केजरीवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग मॉर्निंग वॉक पर निकले केजरीवाल
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ कौशांबी में मॉर्निंग वॉक करते दिखे। इस दौरान कई जगहों पर प्रशंसकों ने केजरीवाल के साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
सुबह सात बजे अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल मॉर्निक वॉक पर निकले। केजरीवाल ने कानों में ईयरफोन लगा रखा था और वह तेजी से चलते हुए आप कार्यालय के रास्ते की ओर निकले।
विज्ञापन
रास्ते में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों की गुजारिश पर वह रुके और उनके साथ फोटो खिंचवाई। कई बार सुनीता ने अरविंद की फोटो उनके प्रशंसकों के साथ क्लिक की।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद कौशांबी का एक चक्कर काटकर घर पहुंचे। डॉ. विपिन मित्तल ने बताया कि अरविंद की तबीयत में सुधार है। उन्होंने सुबह हल्का व्यायाम भी किया। हालांकि अभी उन्हें खांसी से निजात नहीं मिली है।
अरविंद आगे-आगे, पुलिस पीछे-पीछे
अरविंद केजरीवाल ने भले ही सुरक्षा लेने से मना कर दिया हो, लेकिन पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते वक्त सुनीता और अरविंद आगे-आगे जा रहे थे, वहीं पुलिसकर्मी भी दूरी बनाकर उनके पीछे-पीछे जा रहे थे।
सोमवार को दिल्ली जाएंगे केजरीवाल
सेहत में सुधार होने के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों से मिलना शुरू करेंगे। सोमवार को अरविंद दिल्ली सचिवालय जाएंगे, जहां वे कुछ देर तक लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा वह कौशांबी स्थित निवास डी-41 में भी लोगों की शिकायत सुना करेंगे।