{"_id":"08ae9a34ab1b42f1df62511d6fb9cd00","slug":"more-this-3000-teachers-would-restate-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाल हो सकते हैं हटाए गए 3000 से ज्यादा शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाल हो सकते हैं हटाए गए 3000 से ज्यादा शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 22 Nov 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों से हटाए गए गेस्ट टीचर मंगलवार को दोबारा नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। सोमवार को इस मुद्दे पर शिक्षा निदेशक एमएल कौशिक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
संभावना है कि बैठक में कोर्ट के आदेश के बाद गेस्ट टीचरों को जल्द से जल्द ज्वाइन कराने पर फैसला हो सकता है। दोपहर बाद ज्वाइनिंग के मुद्दे पर गेस्ट टीचरों की भी बैठक शिक्षा निदेशक से होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश के स्कूलों में सरप्लस करार दिए गए 3581 गेस्ट टीचरों को पिछले दिनों पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत देते हुए उन्हें 31 मार्च तक स्कूलों में पढ़ाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
सरकार ने हाईकोर्ट में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का तर्क दिया। इस पर हाईकोर्ट ने अतिथि अध्यापकों को 31 मार्च 2016 तक स्कूलों में पढ़ाने की अनुमति दे दी।
हालांकि हाईकोर्ट ने सरकार से अंडरटेकिंग मांगी है कि इसके बाद कोई भी सरप्लस अतिथि अध्यापक स्कूलों में काम नहीं करेगा। निर्धारित समय तक सरकार को नियमित अध्यापकों की भर्ती और अध्यापकों के प्रमोशन का काम भी पूरा करना होगा।
फरीदाबाद से 93 गेस्ट टीचरों को रिलीव किया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो सोमवार को दोपहर पहले शिक्षा निदेशक एमएल कौशिक ने प्रदेश के सभी डीईओ को बुलाया है।
बैठक में गेस्ट टीचर को दोबारा ज्वाइनिंग करने पर विचार होगा। इस बैठक के बाद दोपहर अतिथि अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया है। इसमें शिक्षा निदेशक गेस्ट टीचर अपनी मांगे रखेंगे।
सरकार को अपना चुनावी वायदा निभाना चाहिए। 31 मार्च के बाद टीचरों का क्या होगा? इस पर विचार करना चाहिए। संघ गेस्ट टीचरों के स्थायीकरण की मांग पर अडिग है। -रघुनाथ शास्त्री, जिला प्रधान, हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ
अतिथि अध्यापकों की ज्वाइनिंग को लेकर अभी विभागीय आदेश नहीं आया है। सोमवार को बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -रामकुमार फलसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी