{"_id":"6513dec894c847b8890aec28","slug":"more-than-two-thousand-cases-of-dengue-were-reported-in-delhi-compared-to-last-year-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, पिछले साल की तुलना में दो हजार से अधिक मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, पिछले साल की तुलना में दो हजार से अधिक मामले आए सामने
Wed, 27 Sep 2023 01:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:21 PM IST
सार
राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। गत वर्ष की तुलना में दो हजार से अधिक मामले सामने आ चुके है, जबकि एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। इस माह में गत वर्षों की अपेक्षा सबसे अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। गत वर्ष की तुलना में दो हजार से अधिक मामले सामने आ चुके है, जबकि एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। इस माह में गत वर्षों की अपेक्षा सबसे अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं। हालांकि, पीड़ितों की संख्या के मामले में एमसीडी ने खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
एमसीडी ने मंगलवार को सदन की बैठक में अल्पकालिक चर्चा के लिए पूछे गए प्रश्नों के जवाब में कहा कि इस वर्ष अब तक डेंगू के 3013 मामले सामने आ चुके हैं और एक मरीज मौत हुई है, जबकि गत वर्ष 20 सितंबर तक डेंगू के 937 मामले सामने आए थे और एक भी मृत्यु नहीं हुई थी। चार वर्षों में सबसे ज्यादा मामले इसी माह दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
जी-20 के कारण डेंगू की रिपोर्ट जारी नहीं की: गोयल
नेता सदन मुकेश गोयल ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर डेंगू की रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी, क्योंकि डेंगू के मामलों के कारण दिल्ली की पूरे विश्व में छवि खराब हो सकती थी। वहीं, विदेशी मेहमानों के मन में डर पैदा होने की आशंका थी। उन्होंने यह खुलासा डेंगू के प्रकोप पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह की ओर से प्रति माह रिपोर्ट जारी नहीं करने के सवाल पर किया। राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि एमसीडी डेंगू के मामलों को छुपाने के लिए रिपोर्ट जारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन