फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than three percent of people died of corona in 10 days in Delhi

दिल्ली में कोरोना वायरस से 10 दिन में तीन फीसदी से ज्यादा लोगों की मौत

Thu, 31 Dec 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
More than three percent of people died of corona in 10 days in Delhi
demo pic... - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में भले ही कोरोना वायरस की संक्रमण दर निचले पायदान तक पहुंच चुकी हो लेकिन पिछले 10 दिन में यहां सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की जा चुकी हैं। स्थिति यह है कि दिल्ली में पिछले 10 दिन के भीतर ही कोरोना वायरस की मृत्युदर तीन फीसदी पार हो चुकी है। अन्य राज्यों की तुलना में यह आंकड़ा पंजाब के बाद सबसे ज्यादा है। पंजाब में पिछले 10 दिन में चार फीसदी मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में एक फीसदी से भी कम सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते मंगलवार को राजधानी में 84680 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 0.80 फीसदी यानि 677 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इस बीच 940 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया है। इस बीच 21 लोगों की मौत हुई है। पिछले 10 दिन में दिल्ली में 3.16 फीसदी लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,24,795 हो चुकी है जिनमें से अब तक 6,08,434 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 10,523 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में शुरू से लेकर अब तक की स्थिति पर गौर करें तो 1.68 फीसदी मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 5838 हो चुकी है जिनमें से 2788 मरीज घरों में होम आइसोलेशन पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में अब तक 85.78 लाख से भी ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 4276 दर्ज की जा चुकी है। पिछले एक दिन में 284 सक्रिय मरीजों में कमी आई है। जबकि कंटेनमेंट जोन की बात करें तो सोमवार से मंगलवार के बीच 174 इलाकों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त घोषित किया गया है। 


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी में कोरोना संक्रमण और अन्य बीमारियों को लेकर मरीजों को लगातार चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हर दिन दिल्ली में कैट्स एंबुलेंस की सेवा एक हजार से भी ज्यादा मरीजों को मिल रही है। पिछले एक दिन में 1293 कॉल दर्ज की गई हैं जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक ले जाया गया। इसके अलावा कोरोना वायरस से जुड़ी समस्याओं को लेकर दिल्ली सरकार के कंट्रोल रुम में बीते मंगलवार 209 लोगों ने फोन कर मदद मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed