फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than a quarter of patients found in just six days in delhi

दिल्ली का हालः मुश्किल हो रहा कोरोना पर काबू, महज छह दिन में मिले एक चौथाई से ज्यादा मरीज

Wed, 20 May 2020 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 May 2020 05:20 AM IST
सार

  • दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 10554 हो चुकी है, जिनमें से 2556 मरीज बीते छह दिन में मिले हैं
  • यह स्थिति तब है जब दिल्ली में हर दिन जांच भी कम हो रही है
  • लोगों को ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता 

विज्ञापन
More than a quarter of patients found in just six days in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल 10 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। अहम यह है कि इनमें से एक चौथाई मरीज पिछले छह दिन में मिले हैं। ऐसे में जब दिल्ली वापस से पटरी पर लौट रही है तो राजधानी के लोगों की कोरोना से बचाव को लेकर चुनौती और बढ़ गई है। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है। नियमों का पालन करते हुए जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें। महामारी विशेषज्ञ डॉ. विपिन त्यागी का कहना है कि अभी तक लोगों को यह नहीं पता कि किस जिले में कितने मरीज हैं? साथ ही कौन से मरीज कंटेनमेंट जोन से हैं, कौन बाहर के हैं? अभी तक कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में सर्विलांस भी नहीं हुआ है, जिससे यह पता चल सके कि संक्रमण का दायरा किस स्तर पर फैलाव कर चुका है। 
विज्ञापन


दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 10554 हो चुकी है, जिनमें से 2556 मरीज बीते छह दिन में मिले हैं। 14 से 19 मई के बीच हर दिन औसतन 400 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। यह स्थिति तब है जब दिल्ली में हर दिन जांच भी कम हो रही है। 10 मई को 9584 सैंपल की जांच हुई थी, लेकिन इसके बाद से हर दिन सैंपल की संख्या कम हो रही है। पिछले एक दिन में 3936 सैंपल की जांच हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन में इतने मरीज
दिन        मरीज
14 मई      472
15 मई      425
16 मई     438
17 मई     422
18 मई     299
19 मई     500

दिल्ली एक स्थिति 
मरीज : 10,554
मौत : 166
डिस्चार्ज : 4750
एक्टिव केस : 5638
जांच : 1,45, 854

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed