फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 90 percent of beds in three large covid hospitals are empty

तीन बड़े कोविड अस्पतालों में 90 फीसदी से अधिक बेड खाली

Sat, 01 Aug 2020 04:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Aug 2020 04:27 PM IST
सार

  • एलएनजेपी, राजीव गांधी और जीटीबी अस्पताल में लगातार घट रही कोरोना मरीजों की संख्या

विज्ञापन
More than 90 percent of beds in three large covid hospitals are empty
अस्पताल का ढांचा - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली में संक्रमण से हालात अब बहुत तेजी से सुधर रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी के तीन बड़े कोविड अस्पतालों में 90 फीसदी बेड खाली हैं। दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी में कोरोना के मरीजों के लिए दो हजार बेड हैं। इनमें से सिर्फ 400 पर मरीज भर्ती हैं। इनमें से दो मरीज वेंटिलेटर पर और 90 मरीज आईसीयू में हैं। राजीव गांधी अस्पताल में एक समय मरीजों की संख्या 300 तक रहती थी। अब इसमें सिर्फ 77 मरीज ही भेर्ती हैं।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में 1500 बेड हैं। इनमें महज 82 मरीज भर्ती है। जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरएस रौतेला ने कहा कि अस्पताल में बीते 10 दिनों से मरीजों के भर्ती होने की संख्या काफी घट गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 100 आईसीयू बेड हैं। इनमें से 17 पर ही मरीज भर्ती हैं। अस्पताल को पहले की तरह कब शुरू किया जाए। इसका निर्णय सरकार को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed