फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 69 lakh passengers traveled in Delhi Metro on Friday

दिल्ली मेट्रो की बल्ले-बल्ले: पहली बारिश में बना रिकॉर्ड, 69 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

Sat, 29 Jun 2024 11:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 11:15 PM IST
सार

दिल्ली में शुक्रवार को हुई पहली बरसात में हवाई यात्रा से लेकर सड़कों तक हालत खराब रही। इस दौरान दिल्ली मेट्रो लोगों की यात्रा का सहारा बनी। मेट्रो में शुक्रवार को 69 लाख से अधिक लोगों ने सफर किया।

विज्ञापन
More than 69 lakh passengers traveled in Delhi Metro on Friday
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण जलभराव और जाम से शुक्रवार को सड़क परिवहन सुविधा बुरी तरह प्रभावित रही। ऐसे में लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने में मेट्रो सहारा बनी। मेट्रो में शुक्रवार को 69 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से हुए जलभराव के दौरान मेट्रो सेवाएं 99.95 प्रतिशत की समयबद्धता के साथ बिना किसी व्यवधान के संचालित हुईं। बृहस्पतिवार को 62,58,072 और शुक्रवार को 69,36,425 लोगों ने मेट्रो में सफर किया।

विज्ञापन


लोगों ने निजी व सार्वजनिक वाहनों की जगह मेट्रो को तरजीह दी। आम तौर पर मेट्रो में सप्ताह में शुक्रवार से रविवार तक यात्रियों की यात्रा की संख्या में लगातार गिरावट होती है, जबकि सोमवार से बृहस्पतिवार तक यात्रियों की यात्रा की संख्या बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह खुला यशोभूमि मेट्रो स्टेशन
बारिश से कश्मीरी गेट, जंगपुरा और यशोभूमि मेट्रो स्टेशन प्रभावित हुए। यशोभूमि मेट्रो स्टेशन पर जलभराव के कारण शुक्रवार सुबह बंद करना पड़ा। जलभराव कम होने के बाद शनिवार सुबह इसे शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed