फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Coronavirus Lockdown 4.0 Latest News in Hindi: More than 500 people infected of corona every day in Delhi during lockdown 4

Coronavirus in Delhi: दिल्ली में हर दिन 500 से ज्यादा लोग कोरोना का शिकार, लॉकडाउन-4 में संक्रमण दर भी बढ़ी 

Tue, 26 May 2020 02:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 26 May 2020 02:06 PM IST
सार

  • सात दिनों में 34 हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए
  • इनमें से करीब चार हजार कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं
  • संक्रमण की औसत दर करीब 12 फीसदी दर्ज की गई है

विज्ञापन
Delhi Coronavirus Lockdown 4.0 Latest News in Hindi: More than 500 people infected of corona every day in Delhi during lockdown 4
दिल्ली में कोरोना वायरस

विस्तार

लॉकडाउन के चौथे चरण जहां रियायतों के साथ छूट मिल रही है। वहीं देश की राजधानी में रोजाना 500 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना के इस बढ़ते ग्राफ को बीते सात दिन की स्थिति के आधार पर आसानी से समझा जा सकता है। 

विज्ञापन


इन सात दिनों में 34 हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए, जिनमें करीब चार हजार कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण की औसत दर करीब 12 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि बीते दो दिन की स्थिति देखें तो संक्रमण दर 14 फीसदी तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 19 से 25 मई के बीच दिल्ली में 34,742 सैंपल की जांच हुई है, जिनमें से 3999 पॉजिटिव मिले हैं। वायरस की औसत दर 11.52 फीसदी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली सहित पूरा देश बीते 18 मई से लॉकडाउन के चौथे चरण में है। 25 मार्च को लॉकडाउन का पहला चरण लागू हुआ था। इसके बाद से अब तक दिल्ली में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अन्य राज्यों की तुलना में रिकवरी और जांच को लेकर दिल्ली की स्थिति काफी बेहतर है। 

दिल्ली में 10 लाख की आबादी पर 8805 लोगों की जांच हो रही है, जिनमें से 709 कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली में मृत्युदर अभी भी दो फीसदी बनी हुई है। हालांकि 48.18 फीसदी मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल 49.85 फीसदी एक्टिव केस हैं। 

लॉकडाउन-4 में दिल्ली की स्थिति

दिनांक   मरीज कुल जांच   संक्रमण दर (फीसदी में)
19 मई              500   6127         8.16
20 मई                 534 4428     12.05
21 मई                     571 4103 13.91 
22 मई              660   5870   11.24
23 मई                 591     4792 12.33
24 मई                      508 4826 10.52
25 मई                 635   4596   13.81
कुल                     3999 34,742   11.52

जांच सीमित, मरीज ज्यादा

लॉकडाउन के चौथे चरण में ही कोरोना वायरस की जांच को लेकर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दिल्ली में एक दिन में 9 हजार तक सैंपल की जांच हुई है, लेकिन बीते सात दिन में यह आंकड़ा चार से पांच हजार के बीच दिखाई दे रहा है। बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या कम न होकर और बढ़ी है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि दिल्ली में बीते 10 मई को सर्वाधिक 9584 सैंपल की जांच में 381 कोरोना संक्रमित मिले थे। यानि तब संक्रमण की दर चार फीसदी थी। तब की तुलना में अब जांच कम हुई हैं तो संक्रमण की दर 14 फीसदी तक रिकॉर्ड की गई है। 

दिल्ली की स्थिति

कुल मरीज 14053
मौत  276 
डिस्चॉर्ज 6771
एक्टिव केस 7006

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed