{"_id":"62e71022165b254dba029672","slug":"more-than-500-celebrities-will-give-support-on-social-media-in-har-ghar-tiranga-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azadi Ka Amrit Mahotsav: हर घर तिरंगा अभियान; आज से 500 से अधिक सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर देंगे समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azadi Ka Amrit Mahotsav: हर घर तिरंगा अभियान; आज से 500 से अधिक सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर देंगे समर्थन
Mon, 01 Aug 2022 06:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 01 Aug 2022 06:03 AM IST
सार
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए 500 सेलिब्रिटी से संपर्क किया है। खास बात यह है कि 13 से 15 अगस्त तक यही सेलिब्रिटी तीन दिवसीय सेल्फी विद तिरंगा अभियान में सबको शुभकामनाएं भी देंगे।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में एक अगस्त से लेखक, क्रिकेटर, खिलाड़ी, फिल्म स्टार आदि सेलिब्रेटी सोशल मीडिया पर हर घर तिरंगा अभियान मे जुड़ेंगे। वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फालोअर्स को जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए 500 सेलिब्रिटी से संपर्क किया है। खास बात यह है कि 13 से 15 अगस्त तक यही सेलिब्रिटी तीन दिवसीय सेल्फी विद तिरंगा अभियान में सबको शुभकामनाएं भी देंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मशहूर हस्तियों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे 13 अगस्त से शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभियान के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करें। दोस्तों और प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के आसपास देशभक्ति और उत्साह की भावना को फिर से जीवंत करना है। उम्मीद है कि लोग माइक्रो-ब्लॉगिंग साइटों, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य प्लेटफार्मों पर अपनी तस्वीरें अपलोड करेंगे। इससे पहले कॉरपोरेट्स और गैर-सरकारी संस्थानों ने भी इसमें शामिल होने का फैसला लिया है। हाल ही में, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) फंड का उपयोग करने की अनुमति दी। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने डाक विभागों, राज्य सरकारों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों के साथ भी सहयोग किया है।
विज्ञापन