फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 400 people arrested before Delhi assembly elections

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: विधानसभा चुनाव से पहले 400 से अधिक लोग गिरफ्तार, इनमें 81 घोषित बदमाश

Mon, 16 Dec 2024 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Dec 2024 09:17 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में 15 सौ से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस ऑपरेशन का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

विज्ञापन
More than 400 people arrested before Delhi assembly elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने विधान सभा चुनाव से पहले असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। दिसंबर के पहले पखवाड़े में पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 400 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें 81 घोषित बदमाश सहित 415 वांछित बदमाश शामिल हैं। 

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि इस अभियान में 15 सौ से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार 81 घोषित बदमाश पैरोल पर निकलकर फरार चल रहे थे। इसके साथ ही संगठित अपराध शराब की तस्करी, जुआ, नशीले पदार्थों और सड़क पर होने वाले अपराधों से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ तस्करी के 61 लोगों को पकड़ा गया। वहीं विभिन्न मामलों में वांछित 53 किशोरों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 18 गंभीर मामलों में शामिल थे। 

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आपराधिक गतिविधियों का प्रचार करने वाले 67 किशोरों के सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस टीम ने 22 अवैध हथियार और जिंदा कारतूस जब्त किए गए और इसमें शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शस्त्र अधिनियम के मामलों में शामिल 81 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही साइबर टीम ने धोखाधड़ी के 44 मामलों की जांच की। जिसमें शामिल 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 9.5 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी से निकासी को रोका।

तस्करी और अवैध शराब वितरण के खिलाफ विशेष अभियान में 8,545 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 127 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस टीम ने जुआ अधिनियम के 107 मामलों में कार्रवाई करते हुए 127 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं झपटमारी के 73 मामलों में 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान एहतियातन 15 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां की गई। पुलिस ने 51 लापता घोषित बदमाशों में से 31 का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed